फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए दो लाख रुपये

Thu, 04 Jul 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने होटल मैनेजर अमित कुमार के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाकर उसके क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये निकाल लिए । साइबर ठग ने उन्हें बातों में उलझाकर एप डाउनलोड कराया और उनके मोबाइल का एक्सिस लेकर अलग-अलग जगह से रुपये निकाल लिए। अमित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कांसापुर रोड निवासी अमित कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे रोड स्थित एक होटल में मैनेजर है। देर शाम उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा हैं। पहले उसने क्रेडिट कार्ड अप्रूव होने की बात कही। इसके बाद उसे केवाईसी करने का झांसा दिया। इस पर अमित ने कहा कि वह बैंक में आकर केवाईसी करा लेगा। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने विश्वास में लेकर ऑनलाइन एक लिंक भेजा। आरोपी ने उसे कहा कि इस लिंक को खोलने से एप इंस्टाल हो जाएगी और उसकी केवाईसी भी हो जाएगी। उसकी बातों में आकर उसने लिंक के माध्यम से आए ऐप को इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग कर दो लाख रुपये साफ हो गए। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आने लगे तो ठगी का पता लगा। उसने आरोपी के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह नंबर दोबारा नहीं लगा। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में शिकायत दर्ज कराई। उधर, साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें