फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा से मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करवाने के नाम पर महिला से हड़पे दो लाख 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कनाडा में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करवाने के नाम पर चार लोगों ने एक महिला से 2.20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज मोहाली (पंजाब) के डायरेक्टर व तीन अन्य कर्मचारियों पर उससे रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में उक्त स्कूल के डायरेक्टर समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी बी निवासी श्वेता ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने की इच्छुक थी। उसने सितंबर 2021 को मोबाइल पर ऑनलाइन मेकअप आर्टिस्ट के कोर्स को सर्च किया। इसके बाद से ही उसके मोबाइल पर स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज मोहाली से कोर्स से संबंधित फोन आने शुरू हो गए। पहले स्कूल की कर्मचारी शैली व सोनम ने उसके कोर्स के बारे में बताया। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर रणवीर रंधावा, सोनम व सुकन्या ने उसे कोर्स कराने के लुभावने सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया।
उन्होंने कहा कि पहले उससे तीन महीने स्कूल में ऑफ लाइन कोर्स की क्लास लगवाई जाएगी। इसके बाद उसको कोर्स के लिए कनाडा के ग्लो कॉलेज में उसका दाखिला करवा दिया जाएगा। यह कोर्स करके वह अपना भविष्य उज्जवल बना सकती है। वह आरोपियों की बातों में आ गई। आरोपियों ने कोर्स के लिए नौ लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों की बातों पर विश्वास करके वह अपने पति कमल धीमान के साथ मोहाली स्थित स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में मिलने के लिए गई।
विज्ञापन

वहां पर आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाने को कहा। आरोपियों ने कहा कि यह फीस रिफंडेबल है। उन्होंने आरोपियों के अकाउंट में ऑनलाइन 20 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे कनाडा के कॉलेज में दाखिले के लिए दो लाख रुपये जमा करवाने को कहा। उसने दो नवंबर 2021 को ऑफलाइन आरोपियों को दो लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही कनाडा में उसका दाखिला करवाने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसका दाखिला नहीं करवाया। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद स्कूल के डायरेक्टर रणवीर रंधावा, शैली, सोनम व सुकन्या पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई मशरूफ अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें