फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोन का झांस देकर लिए दो आईफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुहुड़पुर कलां निवासी कविता को लोन दिलाने के नाम पर एक युवक ने उससे दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि आरोपी ने महिला के उन दस्तावेजों पर बजाज फाइनेंस से दो आईफोन ले लिए। पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में बूड़िया निवासी शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुहुड़पुर कलां निवासी कविता रानी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ब्लड सेंटर में नौकरी करती है। कुछ माह पहले उसकी मां का ऑपरेशन होना था। इसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये की जरूरत थी। उसे पता चला कि बूड़िया निवासी शुभम लोन दिलाने का काम करता है। वह उसे लोन दिला देगा। उसने शुभम से बातचीत की। शुभम ने उसे बूड़िया चौक पर एक मोबाइल की दुकान पर बुलाया। वहां पर उसने अपने दस्तावेज दिए और वहां पर उसकी फोटो ली गई। इसके बाद उसे प्यारा चौक पर आईफोन केयर में भेज दिया । वहां पर उसे विकास मिला और विकास ने भी उसकी फोटो की। लेकिन उसका लोन नहीं हुआ। बाद में शुभम ने उसे तीन हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से उसके अकाउंट में भेज दिए। उसने जब और पैसे नहीं दिए तो वह शुभम के घर पर गई। वहां पर शुभम की माता ने कहा कि वह उसके लोन के पूरे पैसे दिला देगी। लेकिन शुभम ने पैसे नहीं दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके नाम पर बजाज फाइनेंस से दो आईफोन 127690 पर के लिए गए। जब उसने इस बारे में शुभम से बात की तो वह कहने लगा कि पैसे वह भरकर उसका लोन क्लोज कर देगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, अब वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें