फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन बेचने वाली दो युवतियां गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशीले पदार्थों की तस्करी में अब युवाओं के साथ-साथ युवतियां भी शामिल हो गई हैं। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट की टीम ने 21 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियों को स्मैक बेचने की एवज में कमीशन दिया जाता था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में नारकोटिक ब्यूरो के एसआई राजकुमार ने बताया कि शनिवार रात वह ड्यूटी के दौरान पुराना हमीदा में टंकी के पास मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि खड्डा कॉलोनी निवासी परवेज स्मैक बेचने का काम करता है। उसने अपनी स्मैक बेचने के लिए कमीशन पर गुरुद्वारा आनंद कॉलोनी निवासी सोनम व सोनाली को कमीशन पर रखा हुआ है। परवेज द्वारा दी गई स्मैक को बेचने के लिए सोनाली एक्टिवा पर कॉलोनी में खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने रेड करते हुए दोनों युवतियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के एसडीओ राकेश पोरिया को बुलाया गया। उनके सामने सोनम व सोनाली की तलाशी ली गई तो उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद एक्टिवा की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें