फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: नहर में डूबने से दो युवतियों की मौत, लकड़ी बीनते समय एक गिरी, बचाने में दूसरी भी डूबी

Mon, 16 Dec 2024 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

तीन सहेली नहर से लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी बीनते समय रूमा पुत्री सुरजीत का पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिये आंचल भी नहर में उतर गई। दोनों गहरे पानी मे डूब गई।
 
विज्ञापन
यमुनानगर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के बुड़िया थाना क्षेत्र में दो युवतियों की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव नहर से बरामद कर लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मामला थाना बुड़िया क्षेत्र के कनालसी नहर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीन सहेली नहर से लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी बीनते समय रूमा पुत्री सुरजीत का पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिये आंचल भी नहर में उतर गई। दोनों गहरे पानी मे डूब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उनकी तीसरी सहेली शीतल ने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। जब तक गांव वाले पहुंचे तो दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।  उधर, हादसे में बाद मौके ओर भी जमा हो गई। दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें