छछरौली। पांच युवकों ने दो दोस्तों पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। थाना छछरौली पुलिस ने पांच आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तफ्तीश आरंभ कर दी है। गांव कोर्ट सरकारी घिसरपड़ी निवासी नीरज कुमार ने शिकायत में बताया कि दो दिसंबर को शाम सात बजे वह अपने दोस्त गांव के ही मोहनलाल के साथ गांव लेदी गया था। इस दौरान गांव हाफिजपुर निवासी विक्कू, इंद्रजीत सिंह, दिलप्रीत, मीत व मेजर से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने डंडों व लोहे की रॉड से उन दोनों पर हमला कर दिया। संवाद