छछरौली। छछरौली में दो युवकों ने कहासुनी होने पर दो दोस्तों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बलौली गांव निवासी जसप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई को अपने दोस्त छछरौली निवासी जसप्रीत सिंह के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसकी विक्की व कमल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य लोगों को आते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।