फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो और मरीज सामने आए, संदिग्धों की संख्या पहुंची 218

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का डंक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दो और मरीज सामने आए हैं। यह मरीज मुंडा माजरा व नवीन करतारपुरा से मिले। वहीं संदिग्धों की संख्या भी 155 से बढ़कर 218 पर पहुंच गई। उधर, लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने आनन-फानन में टीम तैयार कर कॉलोनियों में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 82 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें आशावर्कर व वेलेंटीयर डेंगू रोग से बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा लालद्वारा, कालंदी कॉलोनी, ग्रीन पार्क, जैन नगर, चंदन नगर, रामुपरा, करतारपुर, मधु कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, छोटा मॉडल टाउन, शास्त्री कॉलोनी, मुंडा माजरा, राजा राम कॉलोनी, इंद्रा आवास कॉलोनी, चिट्टा मंदिर रोड, मधु कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, आजाद नगर, यमुनाविहार कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, नया हमीदा कॉलोनी, भाटिया नगर में डेंगू के लारवा की जांच की गई। जिसमें कंटेनर, छतों पर पड़े पुराने टायर, बर्तन और बेकार का सामान, कूलर, गमलों में डेंगू का लारवा मिला है। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 145 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए हैं।
अभी तक इन स्थानों में मिडे डेंगू से पीड़ित
शांति कॉलोनी जग। यूपीएचसी गंगा नगर
आदर्श नगर, कैंप यूपीएचसी कैंप
मॉडल कॉलोनी यमुनानगर
छोटा मॉडल टाउन यमुनानगर।
गांधी धाम जगाधरी
मॉडल कॉलोनी गांव
-रामनगर सीएचसी सरस्वती नगर
संजय विहार कॉलोनी
ग्राम आराइंयावाला
ग्राम शादीपुर पीएचसी कलानौर
तेजली नियर करण रिजॉर्ट
पूर्वी भाटिया नगर
ग्राम खानपुर पीएचसी हैबतपुर
शास्त्री कॉलोनी
शास्त्री कॉलोनी -न्यू हमीदा कॉलोनी
विशाल नगर
ग्राम हरनौल सीएचसी नाहरपुर
राजाराम कॉलोनी
जगाधरी
जगाधरी रेलवे बजार
विशाल नगर नाहरपुर
मुंडा माजरा
नवीन करतारपुरा
डेंगू के अभी तक 24 केस कंफर्म मिले हैं, जहां-जहां केस मिल रहे वहां दवाई और काला तेल डाला जा रहा है इसके अलावा वहां के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने टीम तैयार कर डोर टू डोर डेंगू के लारवा की जांच की जा रही है। 145 घरों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें