फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक संग दो काबू, अदालत ने भेजा जेल

Thu, 20 Apr 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा -एक की टीम ने चोरी की बाइक को बेचने जाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिलासपुर शिव चौक से होते हुए दो युवक चोरी की बाइक को लेकर उत्तर प्रदेश जाएंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्मपाल की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। जो टीम को देख भागने लगे। लेकिन टीम ने उन्हें कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जिनकी पहचान बिलासपुर के गांव चंगनोली निवासी अंकित व अजय के नाम से हुई। आरोपियों से जो बाइक बरामद हुई है वह बाइक को उन्होंने 11 अप्रैल को बिलासपुर से चोरी की थी। इसी बाइक को बेचने के लिए वह उत्तर प्रदेश जा रहे थे। टीम ने उन्हें चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर पहले भी डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है आरोपी नशे के आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें