फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार 11 मवेशियों को कराया मुक्त

Sun, 06 Aug 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने वाहन में भरकर यूपी ले जा रहे 11 मवेशियों को पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कलानौर चौकी के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पशुओं को हरियाणा से उत्तर प्रदेश लेकर जाएंगी। इस सूचना पर कलानौर बॉर्डर पर नाका लगाकर उन्होंने जांच की। तभी अंबाला की तरफ से वाहन आता दिखाई दिया। उन्होंने वाहन की जांच की तो उसमें एक भैंस, एक जोटा, एक कटड़ी व आठ कटड़े ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी चालक की पहचान अंबाला के गांव सिरसगढ़ निवासी सेव अली व साथ बैठे आरोपी की पहचान सिरसगढ़ के ही नौशाद के रूप में हुई। आरोपियों से मवेशियों को मुक्त कराया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें