फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवाब कॉलोनी व लक्ष्मीनगर में मिले डेंगू के दो केस

Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मच्छर का लारवा जांचता स्वास्थ्य ​विभाग का कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के केस पांच से बढ़कर सात हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दो नए केस आए हैं। इनमें एक नवाब कॉलोनी व दूसरा लक्ष्मीनगर से है। यहां दो किशोर डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिजनों व बुखार वाले पड़ोसियों के रक्त के नमूने लिए। साथ ही आसपास मच्छर का लारवा जांचा और मच्छर भगाने की गतिविधियों सहित मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
नवाब कॉलोनी में 12 वर्षीय किशोर को 16 जुलाई को बुखार आया था, जिसके 24 जुलाई को सेंपल लिए गए थे। ऐसे ही लक्ष्मीनगर में 11 वर्षीय किशोर को 20 जुलाई को बुखार हुआ, जिसके 27 जुलाई को सेंपल लिए थे। दोनों की सेंपल रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि इन दो केस से इस साल अब तक डेंगू के सात केस हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस साल डेंगू के 6249 सेंपल लिए हैं, जिनमें 20 सोमवार को लिए गए। ऐसे ही मलेरिया जांच के लिए अब तक 68212 घरों में रेपिड फीवर मास सर्वे हो चुका हैं, जिसमें 75901 ब्लड स्लाइड बनाए गए, जिनमें 238 सोमवार के हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया से जागरूकता से ही बचा जा सकेगा। लोग अपने घरों व आसपास में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर तुरंत सेंपलिंग कराएं। साथ ही सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें