फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर के दो, पार्षद के 13 प्रत्याशियों ने छोड़ा रण

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर के लिए नामांकन करने वाले भाजपा व कांग्रेस के एक-एक कवरिंग कैंडिडेट ने बुधवार को नाम वापस ले लिया। इनमें भाजपा से जूही व कांग्रेस से भावना का नाम है। अब मेयर के लिए भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरण देवी और आजाद प्रत्याशी सुमन वाल्मीकि व एडवोकेट मधु चुनाव मैदान में हैं।
निगम के 22 वार्डों में से नौ वार्डों में एक कांग्रेस प्रत्याशी सहित 13 आजाद उम्मीदवारों (पांच कवरिंग) ने नाम वापस ले लिए। इससे 22 वार्डों के पार्षद चुनाव में कुल 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। मेयर सहित पार्षद पदों पर चुनाव के आजाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी अलॉट कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वार्ड आठ व नौ चर्चा में आ गया। चूंकि वार्ड नौ से जहां कांग्रेस प्रत्याशी पूनम अग्रवाल के नाम वापस लेने से निवर्तमान पार्षद भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गईं। वार्ड आठ में निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह ने भी नाम वापस ले लिया। विनोद मरवाह के सामने उन्हीं के बड़े भाई विजय मरवाह इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे। दोनों भाइयों के नामांकन करने के बाद से दोनों के बीच इस बार चुनावी टक्कर होने चर्चा होने लगी थी, पर बुधवार को नामांकन वापसी के दिन विनोद मरवाह ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें