फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के लिए चलाईं दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी बस सेवाएं बहाल होने लगी है। हिमाचल प्रदेश के बाद मंगलवार को रोडवेज ने उत्तराखंड की सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। यमुनानगर डिपो से देहरादून के लिए दो बसें शुरू की गई हैं। जो वाया पांवटा साहिब चलाई गई हैं। देहरादून के लिए पहली बस सुबह सात बजकर 40 मिनट और दूसरी आठ बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी।
उत्तराखंड जिले से सटा हुआ है। जिस कारण दोनों राज्यों के लोगों के बीच रिश्तेदारियां व संबंध हैं। बस सेवा न होने के कारण लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। बस सेवा शुरू होने से जगाधरी, छछरौली, प्रतापनगर, पावंटा, विकासनगर, डाकपत्थर इत्यादि क्षेत्रों के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा। विभाग की ओर से यमुनानगर पावंटा के लिए 13 बसें इस माह से चलाई हैं। देहरादून की बसें भी वाया पावंटा होकर जाएगी। जिसके बाद पावंटा के लिए बसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआई माया राम ने बताया कि शिमला मनाली के बाद मंगलवार से उत्तराखंड के देहरादून के लिए दो बसें चलाई गई हैं। यह वाया पावंटा साहिब होकर देहरादून पहुंचेगी। हरिद्वार के लिए फिलहाल कोई अनुमित नहीं मिली है। संभव है कि उत्तरप्रदेश, हरिद्वार उत्तराखंड के अन्य स्थानों के लिए एक सप्ताह में सेवाएं शुरू हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें