यमुनानगर। शहर के कैंप मेन बाजार में कहासुनी होने पर दो युवकों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मेन बाजार कैंप निवासी चेतन ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को शाम चार बजे वह अपने भाई मोहित के साथ कैंप बाजार में मौजूद था। इस दौरान वहां पर उसकी विशाल पासी में नीरज पासी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद