फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो भाइयों पर गंडासी व रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव गधौला में नशा कर झगड़ा कर रहे युवकों को समझा रहे दो भाइयों पर कुछ युवकों ने गंडासी, रॉड व डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए एक ग्रामीण से भी आरोपियों ने मारपीट की। बाद में जब वे थाने में शिकायत देने जाने लगे तो भी आरोपियों ने उनसे मारपीट की। तीनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में एक परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गधौला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को वह अपने भाई श्याम लाल के साथ कार में घर में जा रहा था। उन्होंने कार रणधीर सिंह नंबरदार के घेर में खड़ी की। इसके बाद वहां से अपने घर की ओर चल दिए। तभी गली में समीर, बिंद्र व वरदान नशे में झगड़ा कर रहे थे। जब वे उन्हें झगड़ा करने से रोकने लगे। तभी वहां पर दीपू, उसका पिता अजय सिंह, चचेरा भाई गौरव व चाचा प्रकाश आए। आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर गंडासी, रॉड व डंडों हमला बोल दिया। गंडासी के वार से वह घायल हो गया। बीच बचाव में उसका भाई श्याम लाल व जरनैल आया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। कुलदीप ने बताया कि जब वह थाना में शिकायत देने के लिए जाने लगा तब भी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका और मारपीट की। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी दीपू, अजय, गौरव, प्रकाश पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें