फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों से ठगे 25.45 लाख

Wed, 14 Feb 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मिल्कसुखी गांव में आठ कनाल जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों से 25.45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी मिल्कसुखी निवासी सुखविंद्र सिंह व उसके बेटे दरनीत सिंह पर लगा है। छप्पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुलाब नगर निवासी हर्षिल चौधरी ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च 2022 को मिल्कसुखी निवासी सुखविंद्र सिंह ने उसके व उसके भाई आयान चौधरी के साथ अपनी आठ कनाल जमीन बेचने का 33 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इकरारनामा होने पर उसी दिन उन्होंने आरोपी सुखविंद्र सिंह व उसके बेटे दरनीत सिंह को दस लाख रुपये दे दिए थे। आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पांच सितंबर 2022 का दिन तय किया था। तब आरोपियों ने उन्हें कहा कि इस जमीन पर न तो कोई झगड़ा है और न ही कोई लोन लिया हुआ है। लेकिन आरोपियों ने बाद में बताया कि यह जमीन सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक हरनौली के पास रहन है। आरोपियों ने रजिस्ट्री से पहले जमीन को बैंक से मुक्त कराने का आश्वासन दिया था। बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे अलग अलग कर 15 लाख 45 हजार रुपये और ले लिए। इस तरह आरोपियों ने उनसे कुल 25 लाख 45 हजार रुपये ले लिए। लेकिन तय तारीख पर आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और फिर से तारीख आगे बढ़ा दी। अब आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने से साफ मना कर दिया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस शिकायत पर छप्पर पुलिस ने मामले में आरोपी सुखविंद्र सिंह व उसके बेटे दरनीत सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें