फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिट्टी उठाने के विवाद में दो सगे भाइयों पर हमला, मां से भी मारपीट

Thu, 02 Jul 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में मिट्टी उठाने को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी पीटा। छछरौली थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली निवासी आदिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी गांव दसौरी निवासी सिलेवान ने उनके घर के पास एक जगह ले रखी है। आरोप है कि सिलेवान हर वर्ष वहां से मिट्टी उठवाता है, जिससे गहरे गड्ढे बन जाते हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इसी मुद्दे को लेकर जब उन्होंने सिलेवान से बात की तो वह गाली गलौज करने लगता है। इस कारण वह रंजिश भी रखे हुए हैं। आरोप है कि इसी रंजिश में सिलेवान ने अपने बेटे रहमान, आकिल, राकिब व उसके भाई सबीला, शौकीन, अब्बास डंडे व कस्सी लेकर आए। आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। बीच बचाव में आए भाई साकिर व मां को भी पीटा। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें