फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रॉड व तलवारों से दो भाइयों हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर लाइफ फिटनेस जिम के पास दो भाइयाें पर कुछ युवकों ने रॉड, तलवार व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर की गली नंबर सात निवासी धर्य मग्गो ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीकॉम कर रहा है। बुधवार शाम को वह न्यू मार्केट चौक पर एक दुकान से ट्रैक सूट खरीद रहा था। तभी उसका भाई दिव्यांश अपनी स्कूटी पर उसके पास आया। उसने उसे बताया कि लाइफ फिटनेस जिम के पास दो युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की है। इसके बाद उसका भाई चला गया। वह ट्रैक सूट घर रखकर जब जिम के पास आया तो उसने देखा कि छह सात युवक उसके भाई दिव्यांश के साथ मारपीट कर रहे है। उसने अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रॉड, तलवारों व डंडों से उसपर भी हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। एक आरोपी की पहचान जगाधरी निवासी मनीष उर्फ गंजा के नाम से हुई है। मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मनीष उर्फ गंजा को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें