फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेके की छत्त फाड़कर चोरी के प्रयास के आरोपी दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 03 Apr 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह चौकी की टीम ने ठेके की छत्त फाड़कर चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि 22 फरवरी को अयोध्या के गांव मिल्कीपुर निवासी दिलीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रपौली के शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 21 फरवरी की रात को वह ठेका बंद करके अंदर सो रहा था। रात के समय तीन युवक ठेके की छत्त फाड़कर चोरी करने की नीयत से ठेके में घुसने लगे। जब उसने शोर मचाया तो तीनों युवक मौके से भाग गए। इस शिकायत पर एएसआई राम कुमार की टीम देर शाम दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान काजी बांस गांव निवासी रजत कुमार व उसके भाई राकेश कुमार के रूप में हुई। शमशेर ने बताया कि इस मुकदमे में 23 फरवरी को आरोपी रोहित कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें