यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके जेठ की बेटी 14 सितंबर की शाम गांव में ही हर्ष व साहिल ने चुन्नी खींची और गलत बातें बोली। इसकी शिकायत जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद