यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज के पानी से गुरुवार सुबह दो शव निर्वस्त्र अवस्था में मिले। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए है। उत्तराखंड से शव बहकर आने की आशंका पर वहां के प्रशासन को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैराज के पानी में आसपास के लोगों को दो शव दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस फर वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दाेनों शव पानी से बाहर निकाले। दाेनों शवों पर कपड़े नहीं थे। देखने से शव दो से तीन दिन पुराने होने का अनुमान है। नदी में बहने व पत्थरों से टकराने से कई जगह चोटों के निशान हैं। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष हो सकती है। दोनों मृतकों पहचान नहीं होने के कारण दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। संवाद