साढौरा। सीएचसी पार्किंग से एक तो दूसरी बाइक बाजार से चोरी हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभापुर गांव के गुरदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2 अगस्त को वह सीएचसी में दवा लेने आया था। बाइक को सीएचसी की पार्किंग में खड़ी करके दवा लेने चला गया। बाद में उसे यमुनानगर जाना पड़ गया तो बाइक को वहीं खड़ा करके चला गया। शाम को वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली। वहीं, सभापुर के रामअवतार की बाइक बाजार से चोरी हो गई है। रामअवतार ने बताया कि वह कच्चा बाजार में एक हलवाई की दुकान पर काम करता है। रोजाना की तरह 5 अगस्त को भी उसने अपनी बाइक हलवाई की दुकान से सटी गली में खड़ी की थी। शाम को बाइक वहां से गायब मिली। संवाद