फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग पर असगरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहल्ला गोहानपुर निवासी मोहम्मद सरवर व महमदपुर निवासी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोहम्मद सरवर की शिकायत पर केस दर्ज करके ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद सरवर ने बताया कि वह बाइक पर गलौड़ी से काम निपटाकर घर वापस आ रहा था। उसकी बाइक पर महमदपुर निवासी सुभाष था। असगरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार मोहम्मद सरवर व सुभाष घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें