फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड व्यवसायी की कार का शीशा तोड़ उड़ाए दो बैग, एक में थे पौने पांच लाख, दूसरे में जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक प्लाइवुड व्यवसायी की कार का शीशा तोड़ बदमाश पौने पांच लाख रुपये व दस्तावेजों से भरे दो बैग उड़ा ले गए। घटना के समय व्यवसायी जगाधरी के हुडा सेक्टर-18 के टाउन पार्क में सैर करने के लिए गया था। उसकी कार पार्क के बाहर खड़ी थी। तभी बदमाशों ने शीशा तोड़ अगली सीट पर रखें दोनों बैग उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णु गार्डन निवासी मनु गोयल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाईवुड का व्यवसाय करता है। उसकी प्लाईवुड फैक्ट्रियां है। वीरवार शाम को वह हुडा सेक्टर-18 के टाउन पार्क में सैर करने के लिए गया था। करीब साढ़े सात बजे उसने अपनी कार को टाउन पार्क के बाहर खड़ा किया। कार में दो बैग रखे हुए थे। एक बैग में व्यवसाय को लेकर चार लाख 70 हजार रुपये भरे हुए थे तो दूसरे बैग में उसके जरूरी दस्तावेज व कागजात रखे थे। कार को टाउन पार्क के बाहर खड़ी करके उसने लॉक लगा दिया और पार्क में सैर करने के लिए चला गया। करीब आधा घंटा तक उसने पार्क में सैर की। सैर करने के बाद वह जब अपनी कार के पास वापस आया तो उसने देखा कि कार की अगली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और कार की सीट पर रखे दोनों बैग गायब थे। यह देखते ही वह परेशान हो गया। उसने आसपास के लोगों से अपने बैगों के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस ने प्लाईवुड व्यवसायी की शिकायत पर मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
खेत में मिले दोनों बैग, नकदी थी गायब, दस्तावेज सेफ: देर रात तक पुलिस व प्लाईवुड व्यवसायी मौके पर बदमाशों की तलाश करते रहे। लेकिन न तो बदमाशों का कोई सुराग लग पाया और न ही नकदी व दस्तावेजों से भरे बैगों का। देर रात पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। सुबह फिर पुलिस व प्लाईवुड व्यवसायी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पार्क के नजदीक खेत में दोनों बैग पड़े हुए दिखाई दिए। जब उनकी जांच की गई तो एक बैग से चार लाख 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। जबकि दूसरे बैग में सभी दस्तावेज सेफ थे।
विज्ञापन

चोर रोज मचा रहे शोर, पुलिस केवल दर्ज कर रही केस: शहर में चोर रोजाना चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। सर्दी की रातों में चोर रातभर शोर मचा रहे है। लेकिन पुलिस को चोरों का यह शोर सुनाई नहीं देता। सुबह होने पर जब चोरी का पता चलता है तो पुलिस केवल केस दर्जकर इतिश्री कर लेती है। आंकड़ों की बात करें तो माहभर में लगभग 40 केस चोरियों के हो चुके है। कई बार तो एक रात में तीन से चार चोरियां सामने आ रही है। सबसे अधिक चोरियां फर्कपुर व शहर थाना क्षेत्रों में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें