यमुनानगर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने बोलेरो पिकअप पर जाली नंबर प्लेट लगाकर चलने के मामले में दो आरोपि.ों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रबंधक बलकार सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक अपनी महिंद्रा बोलेरो पिकअप हरियाणा की जाली नंबर प्लेट लगाकर अवैध कार्यों में चला रहे हैं। सूचना पर हथिनीकुंड के पास नाकाबंदी बोलेरो पिकअप को हरियाणा नंबर की प्लेट के साथ पकड़ लिया। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के कुतुब शेर निवासी फहीम व पास बैठे युवक ने अपना नाम कुतुब शेर निवासी सुहेल बताया। कागजात की जांच की तो उन पर उत्तराखंड का नंबर लिखा था। संवाद