यमुनानगर। बूड़िया चौकी पुलिस ने बिना लाइसेंस व परमिट के शराब पिलवाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ व जांच के दौरान आरोपियों की पहचान सरस्वती नगर निवासी शिवा व जगाधरी की रामनगर कॉलोनी निवासी दिनेश के तौर पर हुई है। जगाधरी के मछली बाजार के पास आरोपी बिना लाइसेंस व परमिट के शराब पिला रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपियों को दबोच लिया। संवाद