दुसानी गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। इनमें से एक दुसानी निवासी दिव्यांशु उर्फ जोनी उर्फ दीवांश व दूसरा उसका साथी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कुराली गांव निवासी अरविंद है। आरोपी दिव्यांशु ने ही महिला को लिफ्ट दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दिव्यांशु ने महिला के साथ मारपीट की और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव में ही रह रहे अपने साथी अरविंद को बुला लिया। उसने भी महिला से दुष्कर्म किया। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से बाइक बरामद कर ली गई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों के दो साथियों के बारे में भी जांच की जा रही है।
24 अक्तूबर को महिला अपनी बहन के पास अंबाला के मुलाना गई हुई थी। वहां से ट्रेन से यमुनानगर पहुंची। जब वह स्टेशन से पैदल घर जा रही थी। तभी उसे रास्ते में दिव्यांशु मिला। जिससे उसने लिफ्ट ली। आरोपी उसको बाइक पर लेकर दुसानी के खेतों में चला गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्त अरविंद व दो अन्य आए। उन पर भी महिला से दुष्कर्म का आरोप है।