फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाके पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता में दो गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिमखाना क्लब के पास लगे पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दो युवकों ने गाली गलौज और अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटवाने की धमकी दी। एक आरोपी युवक पहले ऑटो में आया। उस पर महिला ने शराब के नशे में छेड़खानी करने का आरोप लगाया। जिसको लेकर ही पुलिस उसे पकड़ने लगी, तभी उसने अभद्रता की। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर काबू कर लिया है।
एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि वह जिमखाना क्लब रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल सेक्टर 17 के सामने नाका पर तैनात है। सोमवार शाम उनके साथ मुख्य सिपाही सुनील, चांद, सिपाही प्रदीप भी तैनात थे। देर शाम लगभग सवा आठ बजे नाका पर एक ऑटो आकर रूका। जिसमें एक महिला व एक अन्य युवक था।
विज्ञापन

महिला ने उन्हें बताया कि इस युवक ने शराब पी हुई है और यह गलत हरकत कर रहा है। जिस पर आरोपी युवक को पकड़ा और डायल 112 पर कॉल की। आरोपी उन्हें गालियां देने लगा।
आरोपी की पहचान देवधर निवासी सूरज सैनी के रूप में हुई। डायल 112 की गाड़ी से पहले नाके पर एक स्कॉर्पियो कार आई। जिसमें से आरोपी सूरज का साथी देवधर निवासी मनोज कुमार उतरा। वह भी उनसे गाली गलौज करने लगा और सुबह तक नौकरी खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इतने में डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी कार को भी कब्जे में लिया। थाना प्रबंधक सुरेश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एक्साइज एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदाल ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें