यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने होटल में रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर पीटने के आरोपी आजाद नगर निवासी उमित गुप्ता और आगेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद नगर निवासी गोपाल ने शिकायत दर्ज दी थी कि वह संतपुरा रोड स्थित डाउन टाउन होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है। 16 जून की रात करीब 10 बजे उमित गुप्ता, आगेश और भाटिया नगर निवासी शिवम तनूजा ने बेल्ट से पिटाई करने के बाद उसे होटल के कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाए, उसके साथ अभद्रता की। संवाद