फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 12 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बिजली मीटरों, ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने छछरौली थाना में 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि एरिया में लगे बिजली मीटरों, ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी किए गए हैं। इस मामले में मामला दर्ज किया था। तफ्तीश करते हुए गांव बलौली निवासी जसबीर कुमार व नरेंद्र कुमार उर्फ काका को पकड़ा गया। दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें