फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पुलिस ने चोरी के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के जेवरात व पैसे बरामद किए गए। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छछरौली थाना प्रबंधक रोहताश सिंह ने बताया कि गांव बलौली निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 30 अप्रैल को वह खेतों में गेहूं काटने के लिए गई हुई थी। जब शाम को उसने आकर देखा तो उसके घर के रोशनदान में से घुसकर चोर उसके घर में रखे रुपये व सोना चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर मुख्य सिपाही निर्मल सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबरी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान गांव बलौली निवासी शंटी व नरेंद्र कुमार उर्फ काका के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी के जेवरात व रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें