यमुनानगर। पुलिस की स्पेशल सेल ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने डेहा बस्ती दड़वा माजरी निवासी अरुण उर्फ होरन और डेहा बस्ती कांसापुर निवासी विक्रम उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने नवंबर 2025 में जगाधरी के पूर्ण बिहार स्थित एक फैक्टरी से तांबा और पीतल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि विक्रम के खिलाफ पहले से चोरी समेत 15 मामले दर्ज हैं, जबकि अरुण पर भी एक मामला विचाराधीन है। पुलिस आरोपियों के दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। संवाद