फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 की टीम ने दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में उनसे चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी दो युवक संदिग्ध हालत में गांव छोटा बांस रादौर के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम मौके पर जाकर दोनों युवकों को काबू किया। इनकी पहचान छोटा बांस रादौर निवासी सुखबीर उर्फ बीर व प्रदीप के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बीडीपीओ कार्यालय रादौर के पास ट्रक बॉडी रिपेयर की दुकान से वेल्डिंग सेट, पाइप, मशीन, पंखा, लोहे की स्क्रेप व अन्य सामान चोरी करने की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें