फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी करने के दो आरोपियों को जेल भेजा

Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना जठलाना पुलिस टीम ने 18 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिल व हर्ष के तौर पर हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थाना प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके जेठ की 18 वर्षीय लड़की उसके पास रहती है। दिनांक 14 सितंबर को जब वह लड़की दुकान से सामान लेकर वापस आ रही थी तो आरोपी साहिल कुमार सतीश कुमार व हर्ष बाइक पर आए और लड़की के पास बाइक रोककर उसकी चुनरी खींच ली और गलत बातें बोलते हुए भाग गए। इस शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई अनु देवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें