फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवर की हत्या करने में भाभी समेत दो आरोपी दोषी करार

Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन के लालच में अपने अपने देवर की हत्या करने के मामले भमनौली निवासी बबीता व उसके साथी रिशीपाल को सेशन कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत दोषियों को 27 मई को सजा सुनाएगी। वहीं दोषी भाभी के नाबालिग बेटे का केस जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है। व्यासपुर थाना पुलिस को 27 जनवरी 2023 को को सूचना मिली थी कि भमनौली गांव के नजदीक सोन नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त भमनौली निवासी 25 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की।
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की भाभी बबीता पर शक गहराया। पुलिस ने बबीता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आखिरकार बबीता ने अपनी जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि कुलदीप अविवाहित था और उसकी गांव में जमीन है। कुलदीप ने अपनी जमीन बबीता को ठेके पर दी थी। कुलदीप की जमीन हड़पने के लिए बबीता ने अपने साथी रिशीपाल और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन मौका पाकर तीनों आरोपियों ने कुलदीप की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव सोम नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय बेटा नाबालिग था। उसके खिलाफ जुवेनाइनल कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें