यमुनानगर। कैंप स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास से गांधीनगर थाना पुलिस टीम ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, जठलाना थाना पुलिस ने मंधार गांव के नजदीक से 121.09 ग्राम सुल्फा सहित युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक अपनी एक्टिवा पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पीछे भट्ठे के पास नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है।
इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, एएसआई मसरूफ अली, मुख्य सिपाही संदीप, संजीव, अंकित एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह को बुलाया गया। मौके पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रंजीत कॉलोनी निवासी सूरजभान उर्फ काका के नाम से हुई। इसी प्रकार थाना जठलाना की पुलिस मंधार निवासी कशिश उर्फ मिठू को 121.09 ग्राम सुल्फा के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद