यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने करियाना दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद कर ली है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को गांव संखेड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी छछरौली रोड पर करियाना की दुकान है। वह दुकान बंद कर घर खाना खाने गया था। वापस गल्ले का ताला टूटा मिला और 45 हजार रुपये गायब मिले। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुरुक्षेत्र के गांव झांसा निवासी सोनू और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद