यमुनानगर। पुलिस ने दो विभिन्न स्थानों से अवैध देसी शराब की 21 बोतलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने रोड छप्पर निवासी विनोद कुमार को 11 बोतल देसी शराब और एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने कामी माजरा निवासी सूरज कुमार उर्फ सरजू को 10 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद