फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी करने के बाद उससे शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से चोरी की बाइक व शराब की 24 बोतल बरामद की गईं हैं। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंप में दो युवक चोरी की बाइक पर शराब तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक में आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें काबू कर पूछताछ की तो उनसे देसी शराब की 24 बोतल बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान दड़वा निवासी आकेश व अमन के नाम से हुई। आरोपियों से जब जांच की गई तो उनसे जो बाइक बरामद हुई वह भी चोरी की थी। विवेचना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से जो बाइक बरामद हुई है वह उन्होंने 15 जुलाई को जसवंत कालोनी से चोरी की थी। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। आरोपी चोरी की बाइक पर शराब की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें