फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकली नोटों तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टू की टीम ने नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला के गांव सलेमपुर निवासी प्रभजोत व संगरूर निवासी गुरजीत उर्फ जीरू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

सीआईए टू की टीम ने 23 फरवरी की रात को मिल्क माजरा टोल के पास एक कार में चंडीगढ़ के मौली जागरान निवासी मुस्तकीम व उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की के अशोक विहार निवासी सेवानिवृत्त नायक राकेश प्रसाद को पकड़ा था। दोनों के पास से साढ़े आठ लाख की नकली करेंसी बरामद हुई थी। पूछताछ में पता लगा था कि मुस्तकीम यह पैसा अंबाला से लेकर आया था और आगे राकेश को देने थे।
चार लाख रुपये में साढ़े आठ लाख की नकली करेंसी का सौदा हुआ था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में थी। अब नकली करेंसी को सप्लाई करने वाले दोनों आरोपी प्रभजोत व गुरजीत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें