फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि सूचना के आधार पर छछरौली स्थित गनौली गेट के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान बाइक पर घूम रहे छछरौली निवासी विशाल और गोपाल उर्फ गोपी को काबू किया गया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल छीनने की वारदात कबूल कर की। पुलिस के अनुसार बलौली निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 14 मई को दो बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। इसी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें