यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास व्यक्ति से मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिन पर पहले भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि नौ सितंबर को महाराणा प्रताप चौक पर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। उन्हें सूचना मिली थी कि झपटमारी के इस मामले के आरोपी कांसापुर रोड पर घूम रहे है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान कांसापुर निवासी महावीर व शिवपुरी-ए निवासी अभिषेक के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी छह मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। संवाद