फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूट और झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर पुलिस की टीम ने एक ही दिन में लूट व झपटमारी की दो वारदात अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सुमित कांबोज ने बताया कि 13 अक्टूबर को मुस्तफाबाद की शिव कॉलोनी निवासी मनजीत कौर ने तहरीर दी थी कि वह अपनी बेटी के साथ थाना छप्पर से खरीददारी कर एक्टिवा पर घर लौट रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। इससे वह और उसकी बेटी एक्टिवा से नीचे कर गए। दोनों युवक उनका बैग ले गए, जिसमें एक फोन, रुपये, जरूरी कागजात व अन्य सामान था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर की थी। इसमें पुलिस टीम ने सीसीटीवी व तकनीकी आधार पर जांच करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान गांव सबलपुर निवासी निखिल व शुभम कुमार के तौर पर हुई। दोनों से लूट का सामान बरामद हो गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल लिया कि 13 अक्तूबर को ही मुस्तफाबाद रोड से पैदल जा रही महिला से उन्होंने पर्स छीन लिया था। पर्स में मोबाइल व नकदी थे। दोनों आरोपियों में शुभम के खिलाफ पहले भी चोरी व झगड़े के दो प्राथमिकी दर्ज हैं और यह मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें