फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवकों पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। छोटी लाइन पर युवती के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान पिस्तौल से दो युवकों भूपेंद्र व विकास को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान छोटी लाइन निवासी सुमित राणा व पंचकूला के पिंजौर की विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी तुषार राणा के रूप में हुई है। आरोपियों वारदात में प्रयाेग कार व पिस्तौल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घोड़ो पीपली निवासी भूपेंद्र उर्फ आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके गांव के ही सुमित का छाेटी लाइन पर क्वींस गेस्ट हाउस है। यहां पर अक्सर उसके पास मिलने के लिए आते रहते हैं। बीते बुधवार की शाम को गांव के ही विकास गुर्जर के साथ कार में क्वींस गेस्ट हाउस पर आए थे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद यहां पर करनाल के कलरा जगीर निवासी निवासी रजत भी यहां पर अपनी कार में पहुंच गया। यहां सभी दोस्तों में आपस में बैठकर खाना पीना किया। इसके बाद लगभग डेढ़ बजे गेस्ट हाउस से अपने गांव जाने के लिए निकल पड़े। सभी अलग-अलग कारों में थे। जब छोटी लाइन पर मटका चौक से थोड़ा पहले पहुंचे तो आरके टेलर के पास गली में सुमित ने अपनी कार रोक दी। उसने कार से केक निकाला और कार के बोनट पर रख दिया।
विज्ञापन

इतने में ही रजत के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी कि गोली चल गई है। विकास को गोली लगी है। जब कार से उतरकर उधर भागा तो एक और गोली चली। यह मेरी छाती में लगी। अन्य दोस्तों दक्ष, रजत व सुमित ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। इसी दौरान उसने ऊंगली से छाती में लगी गोली निकाल दी। विकास की जांघ में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुमित राणा को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें