फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रेन संचालक रिषपाल की हत्या में रेकी करने वाले दो आरोपी काबू

Mon, 28 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रिषपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खारवन चौक पर क्रेन संचालक रिषपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बाल छप्पर निवासी मनोज कुमार और सुखमनजोत को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से पहले रिषपाल की रेकी की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अब इस मामले को मुसिंबल में सरपंच के घर पर हुई फायरिंग की वारदात से जोड़कर भी जांच कर रही है। रिषपाल हत्याकांड के बाद मुसिंबल में सरपंच के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों वारदातों में बाइक सवार तीन-तीन बदमाशों के शामिल होने और उनके हुलिए में समानता सामने आने के बाद पुलिस को इनके पीछे एक ही गिरोह के होने की आशंका थी।
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिषपाल की हत्या की साजिश किसने रची थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस आरोपियों से शूटरों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
इसके साथ ही हत्या से पहले की गई रेकी, आरोपियों की गतिविधियों और वारदात में उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। मुसिंबल में सरपंच के घर पर फायरिंग के मामले में भी पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या वारदातों को अलग-अलग आरोपियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका और दोनों वारदातों के बीच संभावित संबंधों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचकर वारदात की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके। सीआईए 2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें