संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीआईएमटी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी आयोजन सिनर्जी 2026, रणनीति और तकनीक का संगम का मंगलवार को समापन हो गया। इस आयोजन में कॉमफिएस्टा 2.0 और टेकस्फियर 3.0 को शामिल करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीक और रणनीतिक सोच का एक साझा मंच प्रदान किया गया।
वेबक्राफ्ट प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज के तुषार प्रथम और सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज के आदि द्वितीय रहे। चेकमेट प्रतियोगिता में जीजीडीएसटी कॉलेज के स्पर्श ने प्रथम और गुरु नानक खालसा कॉलेज के आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में टीआईएमटी की टीम अनुष्का, रागिनी और सोनिया प्रथम तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम द्वितीय रही। बिजनेस ट्रेजर हंट, डीबगिंग, ग्रीन प्रेन्योर स्टूडियो, रील मेकिंग, मैनेजमेंट बिंगो और टाइप रेसर प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। सभी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें कोड क्वेस्ट, नवाचार छाप, परियोजना प्रदर्शनी, स्पेल बी, अवतार डिजाइनिंग, ग्रीन प्रेन्योर स्टूडियो, मैड-मेन मार्केटिंग एरेना, रील मेकिंग तथा अन्य गतिविधियां शामिल रहीं।
कार्यवाहक निर्देशक डॉ. वंदना मदान ने कहा कि सिनर्जी 2026 केवल एक तकनीकी और प्रबंधन उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास, नवाचार और आपसी संपर्क को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावशाली मंच है।