फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर पगड़ी उछाली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक एक युवक ने सिख युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने उसकी पगड़ी को उछाला, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। पीड़ित की तरफ से थाने में शिकायत दी गई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी सुधीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यमुना विहार कॉलोनी निवासी तजिंद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरु नानक खालसा कॉलेज के सामने से जा रहा था तभी वहां से सुधीर नाम का युवक निकला। सुधीर उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगा। आरोप है कि सुधीर ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके सिर पर बंधी पगड़ी को भी उछाला गया। इसके अलावा उसने जो धार्मिक चिह्न पहने हुए थे आरोपी ने उन्हें भी नुकसान पहुंचाया। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रवीण का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें