फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अनिल अग्रवाल ने महिला के पेट से निकाला 11 किलो का ट्यूमर

Thu, 28 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। डा. अनिल अग्रवाल ने लगातार सात घंटे के एक जटिल एवं दुर्लभ ऑप्रेशन में एक महिला के पेट से फुटबाल के आकार का 11 किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑप्रेशन के बाद अब महिला खतरे से पूर्णतय बाहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला के बराड़ा निवासी 40 वर्षीय अमरजीत कौर लंबे समय से पेट के ट्यूमर से परेशान थी। कुछ दिन पहले महिला को गंभीर हालत में अग्रवाल अस्पताल में लाया गया था।

महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पहले छह बोतल रक्त चढ़ाया गया। हालत स्थिर होने पर विभिन्न परीक्षणों के बाद यह ज्ञात किया गया कि महिला के पेट में एक फुटबॉल आकार का ट्यूमर है।
विज्ञापन


सर्जन डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने लगातार सात घंटे के संघर्ष के बाद महिला के पेट से 11 किलो का ट्यूमर निकाला।

डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस ट्यूमर को फाईबरोमायो सारकोमा कहते हैं, जो एक बहुत दुर्लभ प्रकार का कैंसर है। अब महिला पूर्णतय खतरे से बाहर है। बता दें कि डॉ. अग्रवाल को कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें अमेरिका की इंटरनेशनल कॉलेज आफ सर्जनज शिकागो की फेलोशिप से नवाजा गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें