रादौर। खुर्दबन गांव में वीरवार को ग्रामीणों ने तुलसी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। ग्रामीणों ने तुलसी माता की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर विपिन सैनी, बंटी सैनी, काक ने बताया कि तुलसी दिवस हर वर्ष ग्रामीण मिलकर धूमधाम से मनाते है। तुलसी एक औषधीय पौधा है। तुलसी का पौधा अनेक बीमारियों में काम आता है। तुलसी के आसपास कोई भी बीमारी नहीं आ सकती। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र व पूजनीय माना जाता है। संवाद