थाना जठलाना पुलिस ने ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से खेतों में से ट्यूबवेल की मोटर व अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गांव करतारपुर निवासी वेदपाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 नवंबर की रात को उसके खेतों में से उसके ट्यूबवेल की मोटर व अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। इस पर मुख्य सिपाही रोहित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए गांव अलाहर निवासी मनीष कुमार व जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया।